किरमानशाह के कुछ अधिकारियों पर जानलेवा हमला
Jul १०, २०१६ १५:०९ Asia/Kolkata
ईरान के किरमान शाह प्रांत के उप पुलिस प्रमुख ने इस प्रांत के कुछ अधिकारियों पर जानलेवा हमले की सूचना दी है।
किरमानशाह प्रांत के पुलिस उप प्रमुख मुहम्मद रज़ा आमूई ने कहा कि रविवार को दोपहर बाद किरमानशाह प्रांत के कुछ अधिकारियों पर आधारित एक प्रतिनिधि मंडल जब वापस लौट रहा था तो पांच गाड़ियों पर सवार लोगों ने उनपर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हमले में गवर्नर का ड्राइवर मारा गया और कई लोग घायल हो। रिपोर्ट के आधार पर पूर्वी इस्लामाबाद और दालाहू के सांसद हिश्मतुल्लाह फलाहतपीशे इस हमले में बाल-बाल बच गये।पुलिस का कहना था कि अभी तक हमले के कारण का पता नहीं चल सका है। (AK)
टैग्स