अमरीकी कांग्रेस के बिल, जेसीपीओए का उल्लंघन करते हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17311-अमरीकी_कांग्रेस_के_बिल_जेसीपीओए_का_उल्लंघन_करते_हैं
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने अमरीकी कांग्रेस के हालिया बिलों को परमाणु समझौते का उल्लंघन बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१६ २०:४४ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कांग्रेस के बिल, जेसीपीओए का उल्लंघन करते हैं

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने अमरीकी कांग्रेस के हालिया बिलों को परमाणु समझौते का उल्लंघन बताया है।

अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने रविवार को तेहरान में यूरोपीय संसद के प्रतिनिधि रिचर्ड होविट से मुलाक़ात में कहा कि ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी ने संयुक्त समग्र कार्य योजना (जेसीपीओ) के बारे में अमरीकी कांग्रेस की कार्यवाहियों पर गहरी नज़र रखी है और वह उचित अवसर पर इसके उल्लंघन का जवाब देगी। उन्होंने आतंकवाद को संसार के सभी देशों की सुरक्षा व प्रगति के लिए ख़तरा बताया और कहा कि यह एक वैश्विक समस्या है जिसकी कोई सीमा नहीं है और आतंकी गुटों से संघर्ष के लिए सभी देशों की सम्मिलिति से वैश्विक संकल्प की ज़रूरत है। बोरूजेर्दी ने इसी तरह सीरियाई पक्षों के बीच वार्ता को इस देश के संकट का एकमात्र समाधान बताया और कहा कि सीरियाई जनता को अपने भविष्य के बारे में फ़ैसला करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इस मुलाक़ात में यूरोपीय संसद के प्रतिनिधि रिचर्ड होविट ने कहा कि परमाणु समझौते ने ईरान व यूरोप के बीच सहयोग का एक नया अध्याय खोला है और यूरोपीय संघ, ईरान के साथ अपने राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार का संकल्प रखता है। उन्होंने आतंकवाद से संघर्ष में ईरान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवाद से संघर्ष में ईरान का अनुभव, आतंकी गुटों की समाप्ति में बहुत सहायक सिद्ध हो सकता है। (HN)