अमरीका ने परमाणु समझौते का पालन नहीं किया, डॅाक्टर विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17398-अमरीका_ने_परमाणु_समझौते_का_पालन_नहीं_किया_डॅाक्टर_विलायती
ईरान व विश्व की छे शक्तियों के मध्य होने वाले परमाणु समझौते की निरीक्षक समिति के सदस्य ने कहा है कि जैसी आशा की जा रही थी और जैसा कि अमरीका ने वचन दिया था उस तरह से उसने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते का पालन नहीं किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१६ २३:२५ Asia/Kolkata
  •   अमरीका ने परमाणु समझौते का पालन नहीं किया, डॅाक्टर विलायती

ईरान व विश्व की छे शक्तियों के मध्य होने वाले परमाणु समझौते की निरीक्षक समिति के सदस्य ने कहा है कि जैसी आशा की जा रही थी और जैसा कि अमरीका ने वचन दिया था उस तरह से उसने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते का पालन नहीं किया है।

डाक्टर विलायती ने सोमवार को एक इन्टरव्यू में कहा कि तय यह था कि जेसीपीओए पर हस्ताक्षर के बाद निर्धारित अवधि में ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करेगा और उसी दौरान अमरीका और उसके घटक देश, ईरान पर लगे प्रतिबंध हटा लेंगे, ईरान ने तो इस्लामी नियमों का पालन करते हुए अपना वादा पूरा किया और परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी ने भी जो प्रायः पक्षपातपूर्ण रवैया रखती है, ईरान द्वारा परमाणु समझौते के पालन की पुष्टि कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार और हित संरक्षक परिषद के सदस्य डाक्टर विलायती ने कहा कि अमरीका ने निर्धारित अवधि में प्रतिबंध हटाने के अपने वचनों का पालन नहीं किया। उन्होंने इस संदर्भ में गुट पांच धन एक के अन्य सदस्यों के मौन की आलोचना करते हुए कहा परमाणु वार्ता में एक तरफ ईरान था और दूसरी तरह विश्व के छे देश किंतु आज सब से आगे-आगे रहने वाला देश, उल्लघंन कर रहा है और पांच अन्य देश कुछ नहीं कर रहे हैं जिसका खुद इन देशों को भी नुकसान हो रहा है। (Q.A.)