एमकेओ की बैठक में अलफैसल की उपस्थिति मूर्खता, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17494-एमकेओ_की_बैठक_में_अलफैसल_की_उपस्थिति_मूर्खता_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान विरोधी आतंकवादी गुट एमकेओ की बैठक में सऊदी अरब की खुफिया एजेन्सी के पूर्व प्रमुख की उपस्थिति को दूरदर्शिता से परे क़दम बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१६ २१:०६ Asia/Kolkata
  • एमकेओ की बैठक में अलफैसल की उपस्थिति मूर्खता, विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान विरोधी आतंकवादी गुट एमकेओ की बैठक में सऊदी अरब की खुफिया एजेन्सी के पूर्व प्रमुख की उपस्थिति को दूरदर्शिता से परे क़दम बताया है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को क़ज़्ज़ाक़िस्तान पहुंचने पर एक इन्टरव्यू में कहा कि मीडिया में सुर्खी बनने वाली तुर्की अलफैसल की पेरिस में हुई बैठक में उपस्थिति इस प्रकार के लोगों में दूरदर्शिता की कमी की निशानी है क्योंकि इन लोगों ने अपना भविष्य, सद्दाम की तरह, आतंकवादियों से जोड़ रखा है।

ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया कि तुर्की अलफैसल ने अलक़ाएदा व तालिबान को बनाया और पिछली सऊदी सरकार में अत्याधिक लज्जाजनक भूमिका निभायी है।

उन्होंने एमकेओ के आतंकवादियों की पेरिस बैठक की फ्रांस की ओर से मेज़बानी पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि फ्रांस में कई वर्षों से आतंकवादी गुट एमकेओ सक्रिय है जहां व बैठकें करते हैं और इस प्रकार के सम्मेलनों में आतंकवादियों के समर्थक भाग लेते हैं और यह कोई नयी बात नहीं है क्योंकि इन देशों की नीति हमेशा से यही रही है।

ईरानी विदेशमंत्री कैस्पियन सागर के विदेशमंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए क़ज़्ज़ाक़िस्तान गये हैं। (Q.A.)