सऊदी अरब आग से खेल रहा है, अमीर अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17497-सऊदी_अरब_आग_से_खेल_रहा_है_अमीर_अब्दुल्लाहियान
ईरान के पूर्व विदेशसचिव अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि सऊदी अरब कुवैत में यमन वार्ता में विलंब का सीधे रूप में ज़िम्मेदार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१६ २२:३१ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब आग से खेल रहा है, अमीर अब्दुल्लाहियान

ईरान के पूर्व विदेशसचिव अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि सऊदी अरब कुवैत में यमन वार्ता में विलंब का सीधे रूप में ज़िम्मेदार है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सऊदी अरब यमन पर निरंतर बमबारी कर रहा है और बार बार युद्ध विराम का उल्लंघन करके वह व्यवहारिक रूप से शांति वार्ता में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान यमन में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर रहा है लेकिन यमन के लोगों का नैतिक और मानवीय समर्थन जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से यमन की जनता के लिए मानवता प्रेमी सहायता की राह में सऊदी अरब द्वारा विभिन्न बाधाओं के बावजूद हमने संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अतंरराष्ट्रीय संस्थाओं की मदद से यह काम अच्छी तरह किया है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सऊदी अरब, अपनी गलत नीतियों और युद्धोन्माद से आग से खेल रहा है और अगर रियाज़ ने अपनी नीतियां सही नहीं कीं तो क्षेत्र और अभी और नुक़सान पहुंचेगा। (Q.A.)