बहरैन ने ईरान के ख़िलाफ़ फिर निराधार दावा किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17557-बहरैन_ने_ईरान_के_ख़िलाफ़_फिर_निराधार_दावा_किया
ईरान ने बहरैन के घिसे-पिटे दावे को कड़ाई से रद्द कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१६ १४:०२ Asia/Kolkata
  • बहरैन ने ईरान के ख़िलाफ़ फिर निराधार दावा किया

ईरान ने बहरैन के घिसे-पिटे दावे को कड़ाई से रद्द कर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बहरैन के गृह मंत्रालय के उस बयान को ख़ारिज किया है जिसमें बहरैनी गृह मंत्रालय ने इस देश में गिरफ़्तार किए गए लोगों पर ईरान से संबन्ध होने का आरोप लगाया है।

बहराम क़ासेमी ने बुधवार को बहरैनी सरकार से कहा कि इस तरह के निराधार आरोपो को दोहराने के बजाए, इन दावों की निरर्थकता से पाठ लेकर अपनी आंतरिक समस्याओं को जड़ से ख़त्म करे।

उन्होंने बल देते हुए कहा, खेद की बात है कि बहरैन सरकार इस तरह के निरर्थक आरोपों के ज़रिए जनमत को जवाब देने से भाग रही है और साथ ही इस देश की आंतरिक समस्या को दूसरों के सिर मढ़ने की कोशिश कर रही है।

ज्ञात रहे बहरैन के गृह मंत्रालय ने एक बार फिर ईरान पर बहरैन के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। बहरैन के गृह मंत्रालय ने एक बयान में दावा किया है कि इस देश में गिरफ़्तार किए गए कुछ आतंकियों को ईरान की ओर से समर्थन हासिल था। (MAQ/T)