ईरान, तुर्की की सरकार का समर्थन करता है, क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17815-ईरान_तुर्की_की_सरकार_का_समर्थन_करता_है_क़ासेमी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, तुर्की में किसी भी प्रकार के बल प्रयोग से बचने की अनुशंसा करते हुए, इस देश की सरकार का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०१६ १४:५५ Asia/Kolkata
  •  ईरान, तुर्की की सरकार का समर्थन करता है, क़ासेमी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, तुर्की में किसी भी प्रकार के बल प्रयोग से बचने की अनुशंसा करते हुए, इस देश की सरकार का समर्थन करता है।

बहराम क़ासेमी ने शनिवार को तुर्की में उत्पन्न हुए राजनैतिक संकट के बारे में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने पड़ोसी देश के हालात पर पूरी तरह नज़र रखे हुए है।

उन्होंने ईरानी विदेशमंत्री की अपने तुर्क समकक्ष से पिछली रात से शनिवार की दोपहर तक 3 बार टेलीफ़ोन पर हुई वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान को तुर्की में शांति, स्थिरता, एकता, प्रजातंत्र और क़ानून की स्थिति की ओर से गहरी चिंता है।

बहराम क़ासेमी ने बल दिया कि ईरान की नज़र में तुर्की में शांति, स्थिरता और प्रजातंत्र प्राथमिकता रखती है और उम्मीद है कि तुर्की में जल्द से जल्द स्थिरता व संपूर्ण शांति लौट आएगी।

ज्ञात रहे तुर्की में शनिवार तड़के हुए विफल सैन्य विद्रोह में 161 लोग हताहत और 1400 से ज़्यादा घायल हुए। (MAQ/N)