विद्रोह का दौर बीत चुका हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i17869-विद्रोह_का_दौर_बीत_चुका_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि विद्रोह और तोप-टैंक का समय बीत चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०१६ १०:३६ Asia/Kolkata
  • विद्रोह का दौर बीत चुका हैः रूहानी

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि विद्रोह और तोप-टैंक का समय बीत चुका है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार को पश्चिमी ईरान के किरमान प्रांत की जनता को संबोधित करते हुए तुर्की में होने वाले विफल विद्रोह की ओर संकेत किया और कहा कि खेद की बात यह है कि क्षेत्र में अब भी कुछ लोग कल्पना करते हैं कि विद्रोह से सरकार बदली जा सकती है और तोप व टैंक और जहाज़ों तथा हेलीकाप्टरों से एक निर्वाचित सरकार गिराई जा सकती है।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि क्षेत्र में बच्चों की हत्यारी सरकार भी मौजूद है। एक एेसी सरकार जो अब भी आतंकियों का समर्थन कर रही है और यमन की निहत्थी जनता पर बमबारी कर रही है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया, इराक़, बहरैन और यमन के मुद्दे का समाधान, मतपेटी में है।

डाक्टर रूहानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी जनता बहुत से मज़बूत आयामों से संपन्न है, कहा कि जनता ईरानी व इस्लामी संस्कृति से संपन्न होने के साथ ही देशप्रेम की भावना तथा अपार मानवीय पूंजी से भी संपन्न है। (AK)