तुर्की में शांति की बहाली पर ईरानी राष्ट्रपति ने जताया संतोष
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i18037-तुर्की_में_शांति_की_बहाली_पर_ईरानी_राष्ट्रपति_ने_जताया_संतोष
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तुर्क सरकार के ख़िलाफ़ असफल सैन्य विद्रोह के बाद देश में शांति की बहाली की सराहना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०१६ १९:२१ Asia/Kolkata
  • तुर्की में शांति की बहाली पर ईरानी राष्ट्रपति ने जताया संतोष

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तुर्क सरकार के ख़िलाफ़ असफल सैन्य विद्रोह के बाद देश में शांति की बहाली की सराहना की है।

हसन रूहानी के ट्वीटर एकाउंट के अनुसार, सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति ने अपने तुर्क समकक्ष रजब तैय्यब अर्दोगान के साथ टेलीफ़ोन पर बात की और तुर्की में शांति की बहाली पर संतोष व्यक्त किया।

अपने तुर्क समकक्ष के साथ बातचीत में रूहानी ने निर्वाचित सरकार और लोकतंत्र की रक्षा में तुर्की की जनता की भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा, सौभाग्य से, तुर्की की जनता ने इस तख्तापलट के प्रयास के दौरान अपनी राजनीतिक परिपक्वता का प्रदर्शन किया और साबित कर दिया कि हमारे क्षेत्र में ग़ुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईरान, पड़ोसी देश तुर्की में होने वाले घटनाक्रमों पर निकट से नज़र रखे हुए है और तख़्तापलट के आरम्भ में ही तुर्क राष्ट्रपति की सड़कों पर आने की अपील एक सराहनीय क़दम है। msm