ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित गोपनीय दस्तावेज़ लीक, तेहरान करेगा शिकायत
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित गोपनीय दस्तावेज़ों के लीक होने की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में शिकायत करेगा।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित दस्तावेज़ों के एसोशिएटेड प्रेस में प्रकाशित होने के बारे में बहरूज़ कमालवंदी ने रविवार को कहा कि यह दस्तावेज़ गोपनीय थे जिनका एक भाग प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान का मानना है कि यह दस्तावेज़ एजेंसी से लीक हुए हैं।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुक अली अकबर सालेही ने भी कहा है कि तेहरान ने आईएईए से कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम गोपनीय रहे और सभी को इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है, हालांकि इसपर सहमति बनी थी कि गोपनीय रूप से इस कार्यक्रम को जेसीपीओए से संबंधित संयुक्त समिति की जानकारी में लाया जाए, लेकिन इसे गोपनीय एवं सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
सालेही के अनुसार, एसोशिएटेड प्रेस का कहना है कि एक डिप्लोमैट ने इस कार्यक्रम के एक भाग का भंडाफोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह स्वीकार्य नहीं है कि जेसीपीओए के कार्यान्वयन के दस साल बाद ईरानी एकदम से रफ़्तार पकड़ लें। msm