जवाद ज़रीफ़ ने की नाइजीरिया के विदेश मंत्री से मुलाक़ात
Jul २५, २०१६ १२:२८ Asia/Kolkata
ईरानी विदेश मंत्री ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री से अबूजा में मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को अबूजा में नाइजीरियाई समकक्ष जैफ़्री ओनीईमा से मुलाक़ात में राजनैतिक व आर्थिक संबंधों में विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के विषय पर बातचीत की।
जवाद ज़रीफ़ पश्चिमी अफ़्रीक़ी देशों के पहले दौरे के तहत एक शिष्टमंडल के साथ रविवार की रात अबूजा पहुंचे। सोमवार को वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति और संसद सभापति से मुलाक़ात और ईरानी-नाइजीरियाई शिष्टमंडल की संयुक्त बैठक में भाग लेेंगे।
इसके बाद वे घाना, वहां से गिनी और फिर गिनी से माली जाएंगे। जहां वे इन देशों के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे। (MAQ/N)
टैग्स