जवाद ज़रीफ़ ने की नाइजीरिया के विदेश मंत्री से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i18694-जवाद_ज़रीफ़_ने_की_नाइजीरिया_के_विदेश_मंत्री_से_मुलाक़ात
ईरानी विदेश मंत्री ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री से अबूजा में मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१६ १२:२८ Asia/Kolkata
  • जवाद ज़रीफ़ ने की नाइजीरिया के विदेश मंत्री से मुलाक़ात

ईरानी विदेश मंत्री ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री से अबूजा में मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया।

मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को अबूजा में नाइजीरियाई समकक्ष जैफ़्री ओनीईमा से मुलाक़ात में राजनैतिक व आर्थिक संबंधों में विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के विषय पर बातचीत की।

जवाद ज़रीफ़ पश्चिमी अफ़्रीक़ी देशों के पहले दौरे के तहत एक शिष्टमंडल के साथ रविवार की रात अबूजा पहुंचे। सोमवार को वे नाइजीरियाई राष्ट्रपति और संसद सभापति से मुलाक़ात और ईरानी-नाइजीरियाई शिष्टमंडल की संयुक्त बैठक में भाग लेेंगे।

इसके बाद वे घाना, वहां से गिनी और फिर गिनी से माली जाएंगे। जहां वे इन देशों के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे। (MAQ/N)