जेसीपीओए का लागू रहना, पश्चिम के व्यवहार पर निर्भरः हुसैनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i19174-जेसीपीओए_का_लागू_रहना_पश्चिम_के_व्यवहार_पर_निर्भरः_हुसैनी
हुसैन नक़वी हुसैनी ने कहा है कि ईरान की ओर से जेसीपीओए के लागू रहने का संबन्ध, पश्चिम के व्यवहार पर निर्भर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१६ १३:०४ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए का लागू रहना, पश्चिम के व्यवहार पर निर्भरः हुसैनी

हुसैन नक़वी हुसैनी ने कहा है कि ईरान की ओर से जेसीपीओए के लागू रहने का संबन्ध, पश्चिम के व्यवहार पर निर्भर है।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेशी मामलों की समिति के प्रवक्ता हुसैन नक़वी हुसैनी ने पश्चिम की ओर से जेसीपीओए के उल्लंघन की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका ने इस समझौते के लागू होने के आरंभ से ही इसका उल्लंघन आरंभ कर दिया था।

उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय और समस्त अन्तर्राष्ट्रीय संगठन इस बात के साक्षी रहे हैं कि ईरान, पूरी निष्ठा के साथ वार्ता में शामिल हुआ।  उन्होंने कहा कि 12 साल लंबी वार्ता के बाद होने वाली सहमति के आधार पर जेसीपीओए समझौता हुआ है।

श्री हुसैनी ने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक की वार्ता में दोनो पक्षों के लिए अधिकारों का निर्धारण किया गया।  उन्होंने कहा कि इनमें से एक यह है कि यदि सामने वाला पक्ष, जेसीपीओए का उल्लंघन करता है और इसके लागू किये जाने के मार्ग में बाधाएं डालता है तो एेसे में दूसरा पक्ष को क़ानून के अनुसार कार्यवाही करने का पूरा अधिकार होगा।