त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने राष्ट्रपति रूहानी बाकू पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i19900-त्रिपक्षीय_बैठक_में_भाग_लेने_राष्ट्रपति_रूहानी_बाकू_पहुंचे
ईरान के राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर बाकू पहुंच गए है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०७, २०१६ १५:५० Asia/Kolkata
  • त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने राष्ट्रपति रूहानी बाकू पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर बाकू पहुंच गए है।

रविवार को राष्ट्रपति हसन रूहानी आज़रबाइजान की राजधानी बाकू पहुंचे जहां उनके आज़रबाइजानी समकक्ष इलहाम अलीओफ़ ने उनका स्वागत किया।

आज़रबाइजान की अपनी यात्रा पर जाने से पहले बाकू में ईरान, रूस और आज़रबाइजान की त्रिपक्षीय बैठक की ओर संकेत करते हुए रूहानी ने कहा, इससे पहले ईरान, तुर्कमेनिस्तान और क़ज़ाख़िस्तान के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई, जिसके बाद ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और भारत के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई, इन बैठकों में उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के पुनर्निमाण पर विचार-विमर्श हुआ।

राष्ट्रपति रूहानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज ईरान और रूस के बीच स्ट्रैटेजिक संबंध हैं और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों में दोनों देशों के बीच अच्छा समनव्य पाया जाता है।

उन्होंने कहा कि बाकू बैठक में ईरान, आज़रबाइजान और रूस के बीच रेल संपर्क के विषय पर भी चर्चा होगी। msm