आतंकवाद हर देश के लिए खतरा, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i19966-आतंकवाद_हर_देश_के_लिए_खतरा_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति आर्थिक विकास , समस्याओं के वार्ता से समाधान और आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए मध्य पूर्व और क़फकाज़ के देशों के मध्य सहयोग पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१६ २३:३९ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद हर देश के लिए खतरा, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति आर्थिक विकास , समस्याओं के वार्ता से समाधान और आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए मध्य पूर्व और क़फकाज़ के देशों के मध्य सहयोग पर बल दिया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने रविवार को बाकू में आज़रबाइजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयोफ की उपस्थिति में ईरान व आज़रबाइजान के प्रतिनिधिमंडल की मुलाक़ात में कहा कि आतंकवाद, हर देश के लिए खतरा है और क्षेत्रीय देशों के सहयोग से आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सकता है। 

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि उत्तर दक्षिण काॅरीडोर काकेशिया, बल्कि युरोप के देशों के फार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों के साथ संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और ईरान व आज़रबाइजान ने इस परियोजना में पचास - पचास प्रतिशत पुंजीनिवेश पर सहमति प्रकट की है। 

इस अवसर पर आज़रबाइजान के राष्ट्रपति इलहाम अली योफ ने कहा कि उनका देश, ईरान के साथ सहयोग विस्तार का इच्छुक है और तेहरान व बाकू के मध्य अच्छे संबंधों का प्रभाव पूरे क्षेत्र पर पड़ेगा। 

ईरान व आज़रबाइजान के राष्ट्रपतियों ने इस भेंट के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया और परस्पर संबंधों के बारे में दोनों देशों की नीतियों का वर्णन किया। 

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सोमवार को ईरान, रूस और आज़रबाइजान की त्रिपक्षीय बैठक को क्षेत्रीय देशों में सहयोग और उनके विकास के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण बताया।  प्रेस कांफ्रेंस में आज़रबाइजान के राष्ट्रपति ने अपने देश में ईरान की ओर से कार और दवा के कारखानों के निर्माण पर खुशी प्रकट करते हुए गत तीन वर्षों में दोनों देशों के मध्य 16 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर को बहुत अच्छी उपलब्धि बताया और कहा कि आज़रबाइजान गणतंत्र ईरान के खिलाफ अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का सदैव विरोधी रहा है और आज जब यह प्रतिबंध हट गये हैं उनका देश परस्पर सहयोग में विस्तार के लिए व्यापक प्रयास करेगा। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति रविवार को एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ आज़रबाइजान की राजधानी बाकू पहुंचे हैं। (Q.A.)