बाकू शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद रूहानी स्वदेश लौटे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20080-बाकू_शिखर_सम्मेलन_में_भाग_लेने_के_बाद_रूहानी_स्वदेश_लौटे
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी आज़रबाइजान के दो दिवसीय दौरे से स्वदेश लौट आए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०९, २०१६ १५:०९ Asia/Kolkata
  • बाकू शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद रूहानी स्वदेश लौटे

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी आज़रबाइजान के दो दिवसीय दौरे से स्वदेश लौट आए हैं।

इर्ना के अनुसार, डॉक्टर रूहानी बाकू में ईरान, आज़रबाइजान तथा रूस के राष्ट्रपतियों के त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने और अपने आज़री समकक्ष इल्हाम अलीओफ़ से भेंटवार्ता के लिए आज़रबाइजान गए थे।

उन्होंने त्रिपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के साथ-साथ अपने आज़री समकक्ष के साथ द्विपक्षीय भेंटवार्ता की।

त्रिपक्षीय शिखर बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर आपसी सहयोग को बढ़ाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ।

इसी प्रकार इस अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक हुयी जिसमें महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श हुआ। (MAQ/N)