विदेश मंत्री तुर्की के दौरे पर जा रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20359-विदेश_मंत्री_तुर्की_के_दौरे_पर_जा_रहे_हैं
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ शुक्रवार को तुर्की के दौरे पर जा रहा हैं जहां वे इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे कि यह देश अभी भी विफल सैन्य विद्रोह के प्रभाव से पूरी तरह उबर नहीं पाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१६ ०६:३८ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (फ़ाइल फ़ोटो)
    ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (फ़ाइल फ़ोटो)

विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ शुक्रवार को तुर्की के दौरे पर जा रहा हैं जहां वे इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे कि यह देश अभी भी विफल सैन्य विद्रोह के प्रभाव से पूरी तरह उबर नहीं पाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बताया कि जवाद ज़रीफ़ अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाउश ओग़लू के निमंत्रण पर शुक्रवार को अंकारा जा रहे हैं।

द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्र के हालात और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के भी बातचीत के एजेंडे में शामिल होने की संभावना है।

तुर्क विदेश मंत्री ने भी जवाद ज़रीफ़ के शुक्रवार के अंकारा दौरे का एलान करते हुए कहा कि तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान उनका अपने भवन में स्वागत करेंगे।

 

15 जुलाई को तुर्की में हुयी विफल फ़ौजी बग़ावत के बाद, ईरानी विदेश मंत्री का इस तरह का पहला दौरा है।

ग़ौरतलब है कि तुर्की में फ़ौजी बग़ावत की सबसे पहले निंदा करने वालों में इस्लामी गणतंत्र ईरान भी था। इसी प्रकार ईरान ने तुर्की की क़ानूनी सरकार के प्रति समर्थन का भी एलान किया था। (MAQ/N)