इस्लामी गणतंत्र ईरान, शांति का द्वीप हैः आयतुल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20371-इस्लामी_गणतंत्र_ईरान_शांति_का_द्वीप_हैः_आयतुल्लाह_काशानी
आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि ईरान, इस्लामी जगत में शांति का द्वीप है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१६ ११:०४ Asia/Kolkata
  • इस्लामी गणतंत्र ईरान, शांति का द्वीप हैः आयतुल्लाह काशानी

आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि ईरान, इस्लामी जगत में शांति का द्वीप है।

आयतुल्लाह मुहम्मद इमामी काशानी ने तेहरान में जुमे के ख़ुत्बे के दौरान कहा है कि वर्तमान समय में ईरान, इस्लामी जगत में शांति के द्वीप समान है।

उन्होंने क्षेत्रीय देशों मे व्याप्त अशांति की ओर संकेत करते हुए कहा  कि इस्लामी देशों के राजनेताओं को मुसलमानों के लिए शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध करानी चाहिए।

आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि इस्लामी जगत में वर्चस्ववादी देशों से मुक़ाबला करने की क्षमता पाई जाती है।  उन्होंने कहा कि विदेशियों को मुसलमानों पर नियंत्रण न करने दिया जाए।  आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि इस्लामी देशों को सशक्त रहते हुए इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि वर्चस्ववादी देश, उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करें।

तेहरान के इमामे जुमा ने मुसलमानों के विरुद्ध आले सऊद शासन के षडयंत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि हालिया दिनों में आले सऊद शासन का द्वेष और उसके षडयंत्र सबके लिए स्पष्ट हो चुके हैं।   उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के पैट्रो डालरों से दाइश के आतंकवादी यमन, इराक़, सीरिया, लीबिया बहरैन और फ़िलिस्तीन में इस्लाम विरोधी कार्यवाहिंयां कर रहे हैं।

आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि सऊदी शासक जो स्वयं को पवित्र काबे के सेवक के रूप में दर्शने के प्रयास करते हैं वे वास्तव में इस्लामी देशों में हस्तक्षेप करके इस्लाम के शत्रुओं की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं।