ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों की भेंट
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अंकारा में अपने तुर्क समकक्ष चावुश ओग़लों से भेंटवार्ता की।
ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने शुक्रवार को अंकारा में क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श किया।
अंकारा पहुंचने पर ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए तुर्की में हाल में होने वाले विफल सैन्य विद्रोह की ओर संकेत करते हुए कहा कि विद्रोहियों के मुक़ाबले में तुर्की की जनता की उपस्थिति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि अब क्षेत्र में सैन्य विद्रोह या सैन्य कार्यवाही का समय लद चुका है।
इस भेंट में तुर्की के विदेशमंत्री चावुश ओग़लू ने कहा कि ईरान ने सैन्य विद्रोह के आरंभ से ही तुर्की की सरकार और जनता के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी।
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ बाद में तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान से भेंटवार्ता करेंगे।