आपसी सहयोग बढ़ाने पर ईरान-क्यूबा का संकल्प
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20503-आपसी_सहयोग_बढ़ाने_पर_ईरान_क्यूबा_का_संकल्प
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान-क्यूबा बहुआयामी सहयोग बढ़ाने का गंभीर संकल्प रखते हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १३, २०१६ १९:१० Asia/Kolkata
  • आपसी सहयोग बढ़ाने पर ईरान-क्यूबा का संकल्प

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान-क्यूबा बहुआयामी सहयोग बढ़ाने का गंभीर संकल्प रखते हैं।

उन्होंने शनिवार को तेहरान में क्यूबाई राष्ट्रपति राउल कैस्ट्रो के प्रतिनिधि रिकार्डो कैब्रीसस से मुलाक़ात में बल दिया कि लैटिन अमरीका में क्यूबा जैसे देश के साथ संबंध विस्तार ईरान के लिए बहुत अहम है क्योंकि क्यूबा लैटिन अमरीका में ईरान के मित्र देशों में है। डॉक्टर हसन रूहानी कहा कि क्यूबा और ईरान संबंध, स्वास्थ्य और बायोटेक्नॉलिजी के साथ साथ सभी क्षेत्रों में विस्तृत होने चाहिए। राष्ट्रपति ने इसी प्रकार दुनिया के स्वाधीन देशों के ख़िलाफ़ अमरीका की ओर से आर्थिक पाबंदी लगाने की नीति को ग़लत बताया। उन्होंने आतंकवाद के विषय पर सभी देशों के बीच सहयोग की ज़रूरत पर बल दिया ताकि इस समस्या का जड़ से सफ़ाया हो सके।

इस मुलाक़ात में रिकार्डो कैबरिसस ने क्यूबा के राष्ट्रपति का लिखित संदेश राष्ट्रपति रूहानी के हवाले करते हुए कहा कि जैसा कि राउल कैस्ट्रो ने इस संदेश में कहा है कि हवाना तेहरान के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और इस मार्ग में मौजूद रुकावटों के हटने का इच्छुक है। उन्होंने अमरीका के साथ क्यूबा के संबंध स्थापित होने के विषय पर कहा कि क्यूबा की क्रान्तिकारी जनता यह जानती है कि इस संबंध की स्थापना का मतलब यह नहीं है कि अमरीका अपनी दुश्मनी से पीछे हट जाएगा। (MAQ/N)