सीरिया में अमरीका और सऊदी अरब का हस्तक्षेप ग़ैर क़ानूनीः विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20506-सीरिया_में_अमरीका_और_सऊदी_अरब_का_हस्तक्षेप_ग़ैर_क़ानूनीः_विलायती
ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के शोध केन्द्र के प्रमुख ने सीरिया में इस देश की सरकार की इजाज़त के बिना अमरीका और सऊदी अरब के हस्तक्षेप को ग़ैर क़ानूनी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१६ १४:४० Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीका और सऊदी अरब का हस्तक्षेप ग़ैर क़ानूनीः विलायती

ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के शोध केन्द्र के प्रमुख ने सीरिया में इस देश की सरकार की इजाज़त के बिना अमरीका और सऊदी अरब के हस्तक्षेप को ग़ैर क़ानूनी बताया है।

अली अकबर विलायती ने शनिवार को तेहरान में पत्रकारों के बीच कहा कि सीरिया में कोई भी क़दम दमिश्क़ सरकार के दृष्टिकोण के आधार पर उठना चाहिए क्योंकि समय बीतने के साथ ही यह बात स्पष्ट हो गयी है कि सीरियाई जनता अपने देश की सरकार के साथ है और यह देश 5 साल तक आतंकी गुटों का मुक़ाबला करने में सक्षम रहा है।

उन्होंने कहा कि सीरियाई राष्ट्र व सरकार के संबंध में ईरान सरकार का दृष्टिकोण नहीं बदला है और ईरान सरकार, सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद की क़ानूनी सरकार का समर्थन करती है। (MAQ/N)