ईरान ने वार्ता में अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया, डॅाक्टर रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20644-ईरान_ने_वार्ता_में_अपनी_राजनीतिक_शक्ति_का_प्रदर्शन_किया_डॅाक्टर_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान ने परमाणु वार्ता में अपने अधिकारों की रक्षा करके अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१६ २१:०० Asia/Kolkata
  • ईरान ने वार्ता में अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया, डॅाक्टर रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान ने परमाणु वार्ता में अपने अधिकारों की रक्षा करके अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया है।

ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने रविवार की शाम ईरान के कोहगिलोवैह व बुवैरअहमद प्रान्त की यात्र जारी रखते हुए एक बैठक में कहा कि आज, ज़ायोनी शासन और कुछ गिने - चुने देशों के अलावा पूरी दुनिया ईरान को एक बड़ी ताक़त समझती है और ईरान को इन हालात से फायदा उठाना चाहिए। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों में और वर्तमान हालात में ईरान द्वारा पड़ोसी देशों के प्रति की गयी कार्यवाहियों से परस्पर संबंध, अच्छे स्तर तक पहुंच गये हैं और बहुत से देशों के साथ त्रिपक्षीय संंबंध स्थापित हुए हैं। 

डॅाक्टर रूहानी ने इसी प्रकार कहा कि इन कार्यवाहियों और संबंधों से पता चलता है कि ईरान क्षेत्र में महत्वपूर्ण पोज़ीशन और भूमिका प्राप्त कर रहा है और इन हालात से भरपूर फायदा उठाया जाना चाहिए। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान हालिया कुछ वर्षों के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के अलावा अफगानिस्तान, भारत , तुर्कमानिस्तान , आज़रबाइजान और रूस के साथ त्रिपक्षीय संबंध स्थापित किये हैं। (Q.A.)