डेढ़ साल में 250 वैज्ञानिक ईरान लौट आए, रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20674-डेढ़_साल_में_250_वैज्ञानिक_ईरान_लौट_आए_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने पश्चिमी ईरान में कोहगीलूये व बुवैर अहमद प्रांत में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि पिछले डेढ़ साल में 250 वैज्ञानिक स्वदेश लौट आए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१६ १०:५७ Asia/Kolkata
  • डेढ़ साल में 250 वैज्ञानिक ईरान लौट आए, रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने पश्चिमी ईरान में कोहगीलूये व बुवैर अहमद प्रांत में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि पिछले डेढ़ साल में 250 वैज्ञानिक स्वदेश लौट आए हैं।

इर्ना के अनुसार, डॉक्टर रूहानी ने सोमवार को कोहगीलूये व बुवैर अहमद प्रांत के यासूज शहर में कहा, सरकार की “नालिज बेस्ट कंपनियों” के लिए नई नीति ने इन वैज्ञानिकों को अपनी क्षमताएं ईरानी राष्ट्र को पेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इनमें से ज़्यादातर वैज्ञानिक “नालिज बेस्ट कंपनियों” में काम कर रहे हैं और उन्होंने या तो इन कंपनियों की स्थापना की है या उन्हें आगे बढ़ाया है।

ईरानी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार इस बात पर बल दिया कि कोहगीलूये व बुवैर अहमद प्रांत के विकास के लिए करोड़ों डॉलर की 36 योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में रोज़गार के लिए उत्पादन और आर्थिक ख़ुशहाली के सिवा कोई और रास्ता नहीं है।

राष्ट्रपति रूहानी, कोहगीलूये व बुवैर अहमद प्रांत का दो दिवसीय दौरा पूरा करके सोमवार को तेहरान लौट आए। (MAQ/N)