ईरान में दाइश में शामिल एक और तकफ़ीरी गुट तबाह
पश्चिमी ईरान के किरमानशाह प्रांत के राज्यपाल ने एक तकफ़ीरी गुट के तबाह होने और दाइश के एक प्रभावी तत्व के मारे जाने की सूचना दी है।
असदुल्लाह राज़ानी ने बताया है कि तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश में शामिल एक विस्फोटक टीम, जो ईरान के विभिन्न स्थानों और केंद्रीय नगरों में कार्यवाही के लिए देश में घुसी थी, सोमवार को और मंगलवार को किरमान शाह नगर और इस प्रांत के एक अन्य शहर में पूरी तरह से तबाह कर दी गई। उन्होंने बताया कि किरमानशाह में होने वाली इस झड़प में इस आतंकी टीम के तीन सदस्य मारे गए और उनके क़ब्ज़े से विस्फोटक जैकेट व बेल्ट, मार्टर गोले और आॅटोमेटिक हथियार ज़ब्त किए गए।
किरमानशाह प्रांत के राज्यपाल ने इसी तरह बताया कि सोमवार की रात प्रांत के एक पश्चिमी शहर में भी सुरक्षा बलों और इस आतंकी टीम के दूसरे भाग के लोगों के बीच झड़प हुई जिसमें दाइश का एक प्रभावी तत्व मारा गया जबकि कई अन्य गिरफ़्तार हुए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व गुप्तचर बलों की चौकसी के कारण यह आतंकी टीम निर्दोष लोगों का जनसंहार करने के अपने षड्यंत्र में विफल हो गई। (HN)