तेहरान, ओस्लो के साथ संबंध विस्तार का स्वागत करता है, राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि तेहरान, ओस्लो के साथ संबंध विस्तार का स्वागत करता है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को नार्वे के विदेशमंत्री से तेहरान में भेंट के दौरान कहा कि तेहरान-ओस्लो के संबंधों में विस्तार की राह में कोई रुकावट नहीं है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता के यह सिद्ध हो गया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को बात चीत से हल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आज परमाणु समझौते के बाद अन्य देशों के साथ ईरान के संबंधों में विस्तार का बहुत अच्छा अवसर पैदा हो गया है और इस अवसर से लाभ उठाया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि नार्वे व ईरान के विदेशमंत्रियों और अन्य अधिकारियों की यात्राओं से परस्पर संबंधों में विस्तार का माहौल बनेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि कट्टरपंथ और आतंकवाद ने क्षेत्र के लिए बहुत सी समस्याएं पैदा की की हैं और इन हालात में हमें परस्पर सहयोग द्वारा समस्याओं का निवारण करना चाहिए।
इस भेंट में नार्वे के विदेशमंत्री ने परमाणु समझौते के बाद के हालात से ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। (Q.A.)