ईरानी श्रद्धालुओं को हज के लिए भेजने की कोशिश जारी है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20974-ईरानी_श्रद्धालुओं_को_हज_के_लिए_भेजने_की_कोशिश_जारी_है
ईरान के हज विभाग के प्रमुख ने कहा है कि ईरानी श्रद्धालुओं को हज के लिए भेजने हेतु हज कोटे को बचाए रखने की कोशिश जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१६ १०:५१ Asia/Kolkata
  • ईरानी श्रद्धालुओं को हज के लिए भेजने की कोशिश जारी है

ईरान के हज विभाग के प्रमुख ने कहा है कि ईरानी श्रद्धालुओं को हज के लिए भेजने हेतु हज कोटे को बचाए रखने की कोशिश जारी है।

सईद औहदी ने बुधवार को उत्तरी ईरान के आमुल ज़िले में एक विशेष समारोह में कहा कि हज विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि ईरानी श्रद्धालु अगले साल हज कर सकें। उन्होंने कहा कि हिज विभाग की यह ज़िम्मेदारी है कि वह अगले साल श्रद्धालुओं को अनिवार्य हज के लिए भेजने हेतु कोशिश जारी रखे। सईद औहदी ने कहा कि ईरान के साथ सऊदी अरब के संबंध तोड़ने की स्थिति में अब तक ईरानी श्रद्धालुओं को हज के लिए भेजने हेतु कोई सहमति नहीं हुयी है लेकिन दोनों देशों के बीच संबंध बहाली और ईरानी श्रद्धालुओं को हज कराने के लिए ज़रूरी है कि सऊदी अरब अपना व्यवहार सुधारे।

 

ईरान के हज विभाग के प्रमुख ने कहा कि हज एक धार्मिक मामला है लेकिन सऊदियों ने बातचीत में राजनैतिक आचार का पालन नहीं किया और यह दर्शाया कि इस विषय के हल के लिए वे राजनैतिक संकल्प नहीं रखते।(MAQ/N)