अमरीका, उसके घटक एमकेओ को सक्रिय करने में नाकाम रहेंगे, आयतुल्लाह ख़ातेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21055-अमरीका_उसके_घटक_एमकेओ_को_सक्रिय_करने_में_नाकाम_रहेंगे_आयतुल्लाह_ख़ातेमी
तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ साम्राज्य और विश्व ज़ायोनीवाद की नई चाल, आतंकवादी गुट एमकेओ का समर्थन करना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१६ ११:१९ Asia/Kolkata
  • आयतुल्लाह अहमद ख़ातेमी जुमे की नमाज़ का विशेष भाषण देते हुए
    आयतुल्लाह अहमद ख़ातेमी जुमे की नमाज़ का विशेष भाषण देते हुए

तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ साम्राज्य और विश्व ज़ायोनीवाद की नई चाल, आतंकवादी गुट एमकेओ का समर्थन करना है।

तेहरान में जुमे की नमाज़ के विशेष भाषण में आयतुल्लाह अहमद ख़ातेमी ने अमरीका और सऊदी अरब की आतंकवादी गुट एमकेओ को फिर से सक्रिय करने और इस दिशा में अरबो डॉलर ख़र्च करने की कोशिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका और सऊदी अरब के बीच हुयी सहमति के अनुसार एमकेओ की सऊदी अरब पैसों और हथियारों से मदद करेगा ताकि वह ईरान सहित क्षेत्रीय राष्ट्र के ख़िलाफ़ विध्वसंक गतिविधियां करे।

 

आयतुल्लाह ख़ातेमी ने बल दिया कि अमरीका और उसके यूरोपीय व क्षेत्रीय घटक मानवता के हत्यारे एमकेओ गुट को फिर से सक्रिय करने में नाकाम रहेंगे। उन्होंने ईरानी राष्ट्र की नज़र में एमकेओ की घृणित छवि का उल्लेख करते हुए बल दिया कि एमकेओ ने ईरानी समाज के विभिन्न वर्ग के 17000 लोगों को शहीद किया है।

 

तेहरान के अस्थायी जुमे के इमाम ने इराक़ में शियों और कुर्दों के जनसंहार में एमकेओ की सद्दाम के इशारे पर बड़े स्तर पर संलिप्तता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गुट इस समय इराक़ और सीरिया में दाइश के साथ मिल कर मुसलमानों का जनसंहार कर रहा है।

आयतुल्लाह ख़ातेमी ने इसी प्रकार जुमे के भाषण में इस्लामी गणतंत्र के अधिकारियों से जनता की जी जान से सेवा करने की अनुशंसा की।(MAQ/N)