ईरान ने अमरीका को 33 सेकेंड में चित किया, रजत पदक मिला
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21211-ईरान_ने_अमरीका_को_33_सेकेंड_में_चित_किया_रजत_पदक_मिला
रियो ओलम्पिक में फ़्री स्टाइल कुश्ती की 125 किलो ग्राम केटेगरी में ईरान के पहलवान कुमैल क़ासेमी ने रजत पदक हासिल किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ ०३:२६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अमरीका को 33 सेकेंड में चित किया, रजत पदक मिला

रियो ओलम्पिक में फ़्री स्टाइल कुश्ती की 125 किलो ग्राम केटेगरी में ईरान के पहलवान कुमैल क़ासेमी ने रजत पदक हासिल किया है।

रविवार की सुबह फ़ाइनल में क़ासेमी का मुक़ाबला तुर्की के पहलवान ताहा आकगल से था जिसमें वे तीन के मुक़ाबले में एक प्वाइंट से हार गए और उन्हें रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने चार मैचों में केनेडा, मिस्र, जाॅर्जिया और अमरीका के पहलवानों को मात दी थी। कुमैल क़ासेमी ने अमरीका के पहलवान को मैच शुरू होने के केवल 33 सेकेंड में ही 10-0 से हरा कर सभी को हतप्रभ कर दिया था।

 

ईरान ने अब तक रियो ओलम्पिक में तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। पदक तालिका में ईरान इस समय 23वें स्थान पर है। (HN)