परमाणु समझौते में ईरान की नैतिक विजयः राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21229-परमाणु_समझौते_में_ईरान_की_नैतिक_विजयः_राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते में ईरान की नैतिक विजय को ईरान की बड़ी सफलता बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ ०९:१० Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते में ईरान की नैतिक विजयः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते में ईरान की नैतिक विजय को ईरान की बड़ी सफलता बताया है।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने रविवार को तेहरान में प्रतिरक्षा उद्योग के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित होने वाले एक समारोह में कहा कि संयुक्त समग्र कार्य योजना (जेसीपीओए) एक महान उपलब्धि थी जिसमें रक्षा मंत्रालय सहित देश के विभिन्न विभागों और अनेक लोगों ने प्रभावी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश वर्षों से ईान पर गुप्त रूप से सामूहिक विनाश के हथियार बनाने की कोशिश का आरोप लगा रहे थे लेकिन रासायनिक कन्वेंशन से ईरान के जुड़ने और उस समय से ईरान में होने वाले निरीक्षणों ने सिद्ध कर दिया कि शत्रु ईरान पर निराधार आरोप लगा रहे थे।

 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संभावित सैन्य आयामों या पीएमडी के मामले में भी, जिसका समाधान रक्षा मंत्रालय और उसके विशेषज्ञों के कंधों पर था, ईरान ने दुनिया पर यह सिद्ध कर दिया कि शत्रु उसके बारे में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने दुनिया पर यह सिद्ध कर दिया कि सरकार ने वरिष्ठ नेता के इस फ़तवे पर पूरी तरह से अमल किया है कि परमाणु शस्त्र बनाना, रखना और प्रयोग करना वर्जित है। (HN)