तुर्की में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही निंदनीयः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21274-तुर्की_में_की_जाने_वाली_आतंकवादी_कार्यवाही_निंदनीयः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने तुर्की के ग़ाज़ीअन्तेप शहर में हुए आतंकवादी धमाके की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ १५:०२ Asia/Kolkata
  • तुर्की में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही निंदनीयः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने तुर्की के ग़ाज़ीअन्तेप शहर में हुए आतंकवादी धमाके की निंदा की है।

ईरान का कहना है कि तुर्की में हालिया आतंकवादी कार्यवाही, तकफ़ीरी आतंकवाद के पूरी दुनिया के लिए ख़तरनाक होने की सूचक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने इस घटना पर रविवार को तुर्क सरकार व राष्ट्र के प्रति हमदर्दी जताई और पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि शादी में निहत्थे लोगों के जनसंहार ने एक बार फिर मानवता के ख़िलाफ़ तकफ़ीरी आतंकवाद के घिनौने लक्ष्य को स्पष्ट कर दिया है। यह घटना दर्शाती है कि यह समस्या विश्व समुदाय के लिए गंभीर ख़तरा है।

ज्ञात रहे शनिवार की रात तुर्की के ग़ाज़ीअन्तेप प्रांत में एक शादी में धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 50 लोग हताहत और 90 से ज़्यादा घायल हुए। (MAQ/N)