ईरानी तेल के ख़रीदार देशों की संख्या में वृद्धि
ईरानी तेल के ख़रीदार देशों की संख्या जो प्रतिबंध के दौर में केवल पांच थी परमाणु समझौते के कार्यान्वयन के बाद 10 देशों तक पहुंच चुकी है।
ईरान विरोधी वैश्विक प्रतिबंध के दौर में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और तुर्की ईरानी तेल के ख़रीदार थे जो प्रतिदिन लगभग 10 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात करते थे। मगर पिछले साल ईरान और विश्व की 6 बड़ी शक्तियों के बीच हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते के बाद ईरानी तेल के निर्यात के रास्ते में मौजूद बाधाएं दूर हो गई हैं और इस समय ईरान में तेल भंडार से प्रतिदिन 24 लाख बैरल से 38 लाख बैरल कच्चा तेल निर्यात किया जा रहा है।
परमाणु समझौते के बाद फ्रांसीसी तेल कंपनी टोटल पहली यूरोपीय कंपनी थी जिसने ईरान से दीर्घकालिक तेल समझौते पर हस्ताक्षर किए और इसके बाद ग्रीस, स्पेन, इटली और पोलैंड की कंपनियां ने भी ईरानी तेल खरीदने की सूची में शामिल हो गईं।
ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक सैयद मोहसिन क़मसरी का कहना है कि इस समय यूरोपीय देश ईरान से दैनिक 5 से 6 लाख बैरल कच्चा तेल खरीद रहे हैं। (RZ)