ईरानी तेल के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के तेल निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। ईरान ने दैनिक 40 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन का लक्ष्य भी पार कर लिया है।
ईरानी तेल उत्पादन और निर्यात में वृद्धि में आश्चर्यजनक तेज़ी को देखकर तेल के मामलों के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ हैरान हैं। वास्तव इन विशेषज्ञों का मानना था कि ईरान पर प्रतिबंधों के दौर के बुरे प्रभाव के कारण ईरानी तेल उद्योग में विकास की रफ़्तार बहुत सुस्त पड़ जाएगी।
दूसरी ओर विश्व की बड़ी शक्तियों द्वारा कुछ प्रतिबंधों को हटाने के बाद तेल के निर्यात में दोगुना बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा और तेल उत्पादन के क्षेत्रों में अपना पहले वाला स्थान फिर से प्राप्त कर लिया है।
याद रहे कि प्रतिबंधों के दौर में ईरानी तेल उत्पादन प्रतिदिन 28 लाख बैरल तक सीमित हो गया था, मगर प्रतिबंधों के हटने के बाद दैनिक 40 लाख बैरल तक और इस साल जून में ईरानी तेल उत्पादन में प्रतिदिन 30 लाख 80 हज़ार बैरल से अधिक हो गया है। जबकि 3 वर्ष पूर्व ईरानी तेल दैनिक 9 लाख 70 हज़ार बैरल निर्यात होता था, मगर इस साल जून के महीने तक लगभग दैनिक 20 लाख बैरल तेल का निर्यात किया गया।
उल्लेखनीय है कि ईरान ने जुलाई 2016 के अंत तक कुल मिलाकर प्रतिदिन 24 लाख 20 हज़ार बैरल तेल निर्यात किया था और उम्मीद है कि जल्द ही यह आंकड़ा 30 लाख बैरल तक पहुंच जाएगा।
ज्ञात रहे कि केवल जुलाई महीने में ईरान ने दैनिक 21 लाख बैरल कच्चे तेल का निर्यात किया है। ईरानी तेल के निर्यात का स्तर अगस्त के महीने में भी बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है, हालांकि अभी भी ईरानी तेल और गैस निर्यात उतनी मात्रा में नहीं पहुंचा है जो प्रतिबंधों से पहले था। (RZ)