विदेशमंत्री की एक्वाडोर से राष्ट्रपति से भेंट
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने एक्वाडोर के राष्ट्रपति से भेंट की है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने बुधवार को राफाइल कोरेआ से केटो में भेंट की जिसके दौरान कोरेआ ने अपने देश में खदानों और ईरान की तकनीक का उल्लेख करते हुए बल दिया कि दोनों देश एक दूसरे के पूरक हैं।
एक्वाडोर के राष्ट्रपति ने ईरान और अपने देश के मध्य व्यापर के वर्तमान स्तर पर अप्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि प्रतिबंधों के समय उनका देश एक तीसरे देश की सहायता से अत्यन्त सीमित स्तर पर ईरान के साथ व्यापार करता था किंतु अब प्रतिबंध के अंत के बाद ईरान के साथ सीधे व्यापार का रास्ता खुल गया है।
उन्होंने प्रतिबंध खत्म करने के लिए ईरान के विदेशमंत्रालय की सराहना करते हुए कहा कि ईरान और एक्वाडोर सभी क्षेत्रों में एक दूसरे के साथ सहयोग करेंगे।
विदेशमंत्री ने इसी प्रकार बुधवार को ही एक्वाडोर के संसद सभापति से भी भेंट की।
ईरान के विदेशमंत्री कार्यक्रमानुसार गुरुवार को चिली की यात्रा कर रहे हैं। (Q.A.)