प्रतिरोध ने सीरिया की क़ानूनी सरकार को गिरने से बचाया, काज़िम सिद्दीक़ी
-
26 अगस्त 2016 को तेहरान की केन्दीय जुमे की नमाज़ के इमाम काज़िम सिद्दीक़ी भाषण देते हुए
तेहरान के जुमे के इमाम ने कहा है कि प्रतिरोध के नतीजे में पिछले 5 साल से सीरिया की क़ानूनी सरकार को साम्राज्य नहीं गिरा सका।
तेहरान की जुमे के अस्थायी इमाम हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने, नमाज़ के विशेष भाषण में सीरिया की क़ानूनी सरकार को गिराने के लिए साम्राज्य और ज़ायोनियों के षड्यंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिरोध मज़बूत हो रहा है और जल्द ही क्षेत्र में तकफ़ीरी ख़तरा जड़ से साफ़ हो जाएगा।
उन्होंने यमन में बच्चों व बेगुनाह लोगों के हत्यारे आले सऊद शासन के अपराध के बारे में कहा कि सऊदी अरब यमन पर व्यापक बमबारी और इस देश की मूल रचनाओं को तबाह करने के बावजूद भी अपना कोई लक्ष्य नहीं साध पाया।
हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने यमन में राजनैतिक परिषद के गठन को अतिक्रमणकारियों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध के मार्ग के जारी रहने के क्रम की संज्ञा दी और उम्मीद जतायी कि जल्द ही यमन की क़ानूनी सरकार मज़बूत होगी। इसी प्रकार उन्होंने उम्मीद जतायी कि सऊदी अरब और उसके समर्थक अपने कृत्य के अंजाम को पहुंचेंगे।
तेहरान के जुमे के इमाम ने ईरान में मनाए जा रहे सरकार सप्ताह की बधाई दी और भूतपूर्व राष्ट्रपति शहीद मोहम्मद अली रजाई व भूतपूर्व प्रधान मंत्री शहीद जवाद बाहुनर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शहादत से इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था में ज़िम्मेदारियों की आकर्षक छवि पेश की।
हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने सरकार की ईरान के विकास और जनता की समस्याओं को हल करने की कोशिश की सराहना करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र की सेवा, इस्लामी गणतंत्र के अधिकारियों के लिए सुअवसर है। (MAQ/N)