वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन सरकार के लिए महत्वपूर्ण, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i21937-वरिष्ठ_नेता_का_मार्गदर्शन_सरकार_के_लिए_महत्वपूर्ण_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शनों और सिफारिशों पर सरकार के सभी विभागों को ध्यान देना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१६ २१:४० Asia/Kolkata
  • वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन सरकार के लिए महत्वपूर्ण, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शनों और सिफारिशों पर सरकार के सभी विभागों को ध्यान देना चाहिए।

राषट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने रविवार की शाम मंत्रिमंडल की बैठक में, सरकार सप्ताह के अवसर पर मंत्रिमंडल की वरिष्ठ नेता से भेंट का उल्लेख किया और तस्करी और ईरानी पैदावार के संदर्भ में वरिष्ठ नेता के विचारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि तस्करी पर अंकुश, प्रतिरोधक अर्थ व्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और देश के सभी  विभागों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए ताकि इस संदर्भ में अच्छे परिणाम सामने आएं। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार साइबर स्पेश के बारे में वरिष्ठ नेता के विचारों और अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय सूचना नेटवर्क के उद्धाटन का उल्लेख किया और कहा कि इस नेटवर्क के उद्घाटन के बाद से देश की जनता पूरी सुरक्षा और तेज़ी के साथ तथा सस्ते में सेवाएं प्राप्त कर सकती है। 

राष्ट्रपति ने देश में वैज्ञानिक तरक़्क़ी के बारे में वरिष्ठ नेता की सिफारिश पर गंभीरता से ध्यान देने, पूरे विश्व में इस्लामी गणतंत्र ईरान की विदेश नीतियों के सिद्धान्तों तथा छठीं विकास योजना को पूरा करने पर बल दिया। (Q.A.)