ईरान के विदेशमंत्री उज़्बेकिस्तान रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i22396-ईरान_के_विदेशमंत्री_उज़्बेकिस्तान_रवाना
करीमओफ़ के निधन के बाद उज़्बेकिस्तान में तीन दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१६ ०५:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेशमंत्री उज़्बेकिस्तान रवाना

करीमओफ़ के निधन के बाद उज़्बेकिस्तान में तीन दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गयी है।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उज़्बेकिस्तान के समरक़न्द नगर के लिए रवाना हो गये हैं जहां वह उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमओफ़ के दफ्न समारोह में भाग लेंगे।

आशा है कि दूसरे विशेषकर पड़ोसी देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दफ्न समारोह में भाग लेंगे। ईरान के राष्ट्रपति ने उज्बेकिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति के नाम संवेदना संदेश भेजा है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में उज्बेकिस्तान की सरकार और राष्ट्र के प्रति ईरानी राष्ट्र और सरकार की सहानुभूति जताई। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में उज़्बेकिस्तान के दिवंगत राष्ट्रपति की आत्मा की शांति और इस देश की सरकार और राष्ट्र की सफलता की कामना की है।

करीमओफ का दफ्न समारोह आज शनिवार को उनके पैतृक नगर समरक़न्द में आयोजित होगा। करीमओफ़ के निधन के बाद उज़्बेकिस्तान में तीन दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गयी है।

उज़्बेकिस्तान के टेलीविज़न ने शुक्रवार को दोपहर बाद घोषणा की थी कि 5 दिनों तक बेहोश रहने के बाद ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। इस्लाम करीमोफ के निधन के बाद कानूनी तौर पर उज़्बेक सीनेट के अध्यक्ष नेअमतुल्लाह यूलदाशोफ़ चुनाव के आयोजन तक देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति होंगे। MM