आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय संकल्प ज़रूरी, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i22492-आतंकवाद_के_विरुद्ध_लड़ाई_के_लिए_अंतरराष्ट्रीय_संकल्प_ज़रूरी_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय संकल्प और सब का सहयोग ज़रूरी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१६ २२:०० Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय संकल्प ज़रूरी, ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय संकल्प और सब का सहयोग ज़रूरी है।

अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने शनिवार को तेहरान में जापान के विदेश राज्य मंत्री किन्तारो सूनोवावरा से भेंट में कहा कि अमरीका और उसके घटकों ने आतंकवादियों की सहायता करके और उन्हें हथियार देकर बहुत बड़ी गलती की है और अब इस आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की ज़रूरत है। 

उन्होंने बल दिया कि ईरान आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में गंभीर है और इस संदर्भ में जापान के साथ खुफिया जानकारियों में सहयोग संभव है। 

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि ईरान और जापान के संसदीय संबंध उच्च स्तर पर हैं और सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सहयोग व संबंध में विस्तार होना चाहिए। 

उन्होंने इस भेंट में यमन पर सऊदी अरब के हमलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यमन पर सऊदी अरब का हमला और हज़ारों बेगुनाहों को मौत के घाट उतारना आलोचनीय है। 

इस भेंट में जापान के विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि उनकी ईरान यात्रा का उद्देश्य, दोनों देशों के मध्य सहयोग को व्यवहारिक बनाया है। (Q.A.)