ईरान ने सऊदी अरब के आरोप को ख़ारिज किया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान पर आतंकवाद के समर्थन संबंधी सऊदी विदेश मंत्री के आरोप को ग़लत व निराधार बताया है।
बहराम क़ासेमी ने कहा कि सऊदी अरब ने यमन पर विनाशकारी जंग थोप कर इस देश की निहत्थी जनता का लंबे समय से चैन व सुकून छीन लिया है और वह निरंतर यमनी जनता को अपने मीज़ाइलों व युद्धक विमानों के हमलों का निशाना बना रहा है और साथ ही हमेशा की तरह दूसरों पर पड़ोसियों के मामले में हस्तक्षेप का आरोप लगाता है।
उन्होंने कहा कि सऊदी विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ऐसी स्थिति में ईरान पर आतंकवाद और अलक़ाएदा के समर्थन का आरोप लगा रहे हैं कि जब तालेबान, अलक़ाएदा और दाइश सहित दूसरे आतंकवादी गुटों के सरग़ना या तो सऊदी थे या सऊदियों द्वारा प्रचार की जाने वाली वहाबी विचारधारा से प्रभावित थे और यह वह कड़वी सच्चाई है जिससे दुनिया वाले धीरे-धीरे अवगत व जागरूक हो रहे हैं। (MAQ/N)