सऊदी अरब से कहिए अपने आतंकी संगठनों का समर्थन रोके
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i23035-सऊदी_अरब_से_कहिए_अपने_आतंकी_संगठनों_का_समर्थन_रोके
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने अरब लीग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप सऊदी अरब से कहिए कि क्षेत्र में अपने आतंकी संगठनों का समर्थन बंद करे और सीरिया, इराक़, यमन और बहरैन में जनसंहार की सिलसिला रोके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०१६ १४:५४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब से कहिए अपने आतंकी संगठनों का समर्थन रोके

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने अरब लीग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप सऊदी अरब से कहिए कि क्षेत्र में अपने आतंकी संगठनों का समर्थन बंद करे और सीरिया, इराक़, यमन और बहरैन में जनसंहार की सिलसिला रोके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एक बार फिर एकतरफ़ा बयान सामने आया है, ईरान की सलाह है कि सच बोला जाए और तथ्यों को ध्यान में रखा जाए।

अरब लीग की मंत्रि परिषद के बयान के जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस परिषद का एकपक्षीय, द्वेषपूर्ण बल्कि अन्यायपूर्ण बयान समस्याओं और संकट के समाधान में कोई सहायता नहीं करेगा

अरब लीग की मंत्रि परिषद ने बृहस्पतिवार को अपने बयान में ईरान की आलोचना की थी और इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता के हज संदेश पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा था कि इस संदेश में कही गई बातें सऊदी सरकार और नरेश की ओर से किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए सच्चाई से दूर हैं।

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने अपने संदेश में पिछले साल की भयानक मिना त्रासदी का हवाला देते हुए कहा था कि सऊदी अधिकारियों में हज का आयोजन करवाने की क्षमता नहीं है अतः इस्लामी देशों को चाहिए कि हज के आयोजन को संभालने के लिए कोई बुनियादी समाधान खोजें।