सीरिया संकट के संबंधित पक्ष संघर्ष विराम चाहते हैंः हुसैन दहक़ान
ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी पक्षों द्वारा सीरिया में संघर्ष विराम के अवसर का उपयोग इस देश के संकट के हल के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने मंगलवार को सीरिया में संघर्ष विराम और इस देश के हमा और इद्लिब प्रांतों में संघर्ष विराम के उल्लंघन के बारे में कहा, “सीरिया संकट के सभी संबंधित पक्ष, सीरिया में संघर्ष विराम चाहते हैं।” उन्होंने इस सवाल पर कि क्या सीरिया में संघर्ष विराम टिकाऊ रह पाएगा? कहा कि सभी पक्ष सीरिया की क़ानूनी सरकार का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि यह बात बहुत अहम है कि सीरिया संकट का सैन्य हल नहीं है और संघर्ष विराम के अवसर को घिरे हुए क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाए।
ज्ञात रहे कि रूस व अमरीका के बीच हुयी संघर्ष विराम सहमति, सोमवार की रात से सात दिन के लिए लागू हो गयी है। आतंकवादी गुट दाइश और फ़त्हुश्शाम इस संघर्ष विराम में शामिल नहीं हैं और उनके ठिकानों पर कार्यवाही की छूट है। उल्लेखनीय है कि सीरिया को मार्च 2011 से विदेश समर्थित आतंकवाद का सामना है। (MAQ/N)