वेनेज़ोएला पहुंचे राष्ट्रपति रूहानी, वेनेज़ोएला बनेगा का नैम का नया अध्यक्ष
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i23677-वेनेज़ोएला_पहुंचे_राष्ट्रपति_रूहानी_वेनेज़ोएला_बनेगा_का_नैम_का_नया_अध्यक्ष
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी वेनेज़ोएला के मार्ग्रेटा द्वीप पहुंच गए हैं जहां वह गुट निरपेक्ष आंदोलन के 17वें सम्मेलन में भाग लेंगे। एयरपोर्ट पर वेनेज़ोएला के उप राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०१६ ०३:३६ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ोएला पहुंचे राष्ट्रपति रूहानी, वेनेज़ोएला बनेगा का नैम का नया अध्यक्ष

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी वेनेज़ोएला के मार्ग्रेटा द्वीप पहुंच गए हैं जहां वह गुट निरपेक्ष आंदोलन के 17वें सम्मेलन में भाग लेंगे। एयरपोर्ट पर वेनेज़ोएला के उप राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति रूहानी गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक में भाषण देंगे और इस इस आंदोलन की अध्यक्षता वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादोरो को हस्तांतरित करेंगे।

नैम के सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति रूहानी ने वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति मादोरो से मुलाक़ात भी की जबकि दूसरे भी कई देशों के नेताओं से उनकी मुलाक़ातें होने वाली हैं। इन मुलाक़ातों में परस्पर रूचि के मुद्दों पर चर्चा होगी।

वेनेज़ोएला से राष्ट्रपति रूहानी क्यूबा की राजधानी हवाना जाएंगे और इस देश के अधिकारियों से मुलाक़ातों के बाद वह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भाग  लेंगे।