वेनज़ोएला में ईरान के राष्ट्रपति के भाषण से नैम सम्मेलन का आरंभ
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सत्रहवां शिखर सम्मेलन ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी के भाषण से वेनज़ोएला के मारग्रेटा द्वीप में आरंभ हो गया।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने नैम की अध्यक्षता की चार वर्षीय अवधि की रिपोर्ट पेश करते हुए गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्यों के मध्य सहयोग और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों में ईरान के दृष्टिकोणों का वर्णन किया।
राष्ट्रपति हसन रूहानी कहा कि आज पूरी दुनिया में शांति खतरे में है इस लिए नैम के सदस्यों को किसी भी अन्य समय से अधिक समन्यवय और एकजुटता की आवश्यकता है।
राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय चुनौतियों का वर्णन करते हुए कहा कि ईरान वार्ता को हर प्रकार के क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दे के समाधान का सब से अच्छा मार्ग समझता है और खुद इस क्षेत्र में अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि ईरान हर उस क़दम का स्वागत करता है जिसके परिणाम में वार्ता का रास्ता अपनाया जाए और चुनौतियों और संकटों के समाधान के लिए ईरान का परमाणु समझौता सकारात्मक रूख की मिसाल है।
राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार फिलिस्तीन और ज़ायोनी शासन की ओर से उसके अतिग्रहण का उल्लेख किया और कहा कि विश्व के विभिन्न हिस्तों में सामने आने वाली चुनौतियां इस बात का कारण न बनें कि हम फिलिस्तीन और वहां की पीड़ित जनता को भूल जाएं।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बल दिया कि ईरान ने अपने मानवीय, राष्ट्रीय व धार्मिक सिद्धान्तों के आधार पर फिलिस्तीन की महत्वकांक्षा और फिलिस्तीनियों के समर्थन को हमेशा अपनी विदेश नीतियों में सर्वोपरि रखा है और ईरान का मानना है कि फिलिस्तीनी जनता का समर्थन सब का मानवीय व सामूहिक कर्तव्य है।
नैम का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन, शांति और विकास के लिए एकता व सत्ता के नारे के साथ रविवार को वेनज़ोएला के मारग्रेटा द्वीप में आरंभ हुआ। (Q.A.)