ईरानी राष्ट्रपति न्यूयार्क पहुंचे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी , संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा के 71वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क पहुंच गये हैं।
क्यूबा से न्यूयार्क पहुंचने पर राष्ट्रपति रूहानी ने हमारे संवाददाता से वार्ता करते हुए बताया कि दो दिवसीय न्यूयार्क यात्रा के दौरान वे महासभा में भाषण के अलावा, इस्लामी बुद्धिजीवियों के मध्य भाषण देंगे और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भेंट करेंगे।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, राष्ट्रपति की सभी भेंटों में उनके साथ रहेंगे।
स्वीडन, स्लोवानिया, बुल्गारिया, इराक़, नार्वे, जापान, पाकिस्तान के नेताओं से दिवपक्षीय भेंट, बान की मून से भेंटवार्ता और बुद्धिजीवियों के एक सम्मेलन में भाग लेना, राष्ट्रपति रूहानी की दो दिवसीय न्यूयार्क यात्रा के कार्यक्रम में शामिल है। (Q.A.)