राष्ट्रपति रूहानी ने स्वीट्ज़रलैंड और स्लोवानिया के राष्ट्पतियों की भेंट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24166-राष्ट्रपति_रूहानी_ने_स्वीट्ज़रलैंड_और_स्लोवानिया_के_राष्ट्पतियों_की_भेंट
स्वीट्ज़रलैंड और स्लोवानिया के राष्ट्पतियों ने डॅाक्टर रूहानी से भेंट में दिवपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०१६ २३:१० Asia/Kolkata
  • डॅाक्टर हसन रूहानी और यूहान एश्नाइडर एमन
    डॅाक्टर हसन रूहानी और यूहान एश्नाइडर एमन

स्वीट्ज़रलैंड और स्लोवानिया के राष्ट्पतियों ने डॅाक्टर रूहानी से भेंट में दिवपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन के अवसर पर न्यूयार्क में स्वीट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति यूहान एश्नाइडर एमन से मुलाकात में कहा कि दोनों देशों के मध्य विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर व्यापार और बैंकिंग के क्षेत्र में संबंध विस्तार की राह में कोई रुकावट नहीं है। 

उन्होंने कहा कि ईरान और स्वीट्ज़रलैंड संयुक्त क्षेत्रीय पुंजीनिवेश कर सकते हैं। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान में रेलवे तथा बंदरगाह निर्माण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व क्षेत्रीय परियोजनाओं पर काम हो रहा है जिससे क्षेत्र मूमध्य और युरोप से जुड़ जाएगा। 

इस भेंट में स्वीट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि उनका देश  ईरान के साथ आर्थिक और बैंकिंग के क्षेत्र में संबंध विस्तार का संकल्प रखता है कहा कि दोनों देशों को एक एक क़दम आगे बढ़ कर समस्याओं का समधान करना चाहिए। 

स्वीट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति ने ईरान को क्षेत्र के बड़े बाज़ार का दिल कहा। उन्होंने कहा कि उनका देश आधुनिक उद्योग और शांतिपूर्ण परमाणु  प्रतिष्ठान के क्षेत्र में ईरान के साथ सहयोग पर तैयार है। 

डॅाक्टर हसन रूहानी और  ब्रूट पाहुर

 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार स्लोवानिया के राष्ट्रपति ब्रूट पाहुर से मुलाकात में कहा कि ज्वांइट एक्शन प्लान के बाद संबंध विस्तार के लिए अधिक अच्छा अवसर उपलब्ध हो गया है जिससे यथासंभव फायदा उठाना चाहिए। 

राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान में स्लोवानिया का दूतावास खोले जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से परस्पर संबंधों में विस्तार की प्रक्रिया में सुविधा होगी। 

स्लोवानिया के राष्ट्रपति ने भी इस भेंट में ईरान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में संबंध विस्तार को स्लोवानिया के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि तेहरान में स्लोवानिया के दूतावास को पुनः खोला जाना तेहरान के साथ सभी क्षेत्रों में संबंध विस्तार के लिए उनकी देश की ओर से मज़बूत संदेश हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि उनका देश युरोपीय संघ का सदस्य होने के नाते यह विश्वास रखता है कि ईरान क्षेत्रीय संकटों के समाधान में महत्वपूर्ण व प्रभावशाली भूमिका रखता है। (Q.A.)