अमरीकी व्यवहार, परमाणु समझौते के विपरीत, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24313-अमरीकी_व्यवहार_परमाणु_समझौते_के_विपरीत_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ज्वाइंट एक्शन प्लान की निगरानी करने वाली परिषद में ईरान के क़दमों की पुष्टि की गयी है जबकि अमरीकी कार्यवाहियों को जेसीपीओए के विपरीत बताया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१६ २२:२५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी व्यवहार, परमाणु समझौते के विपरीत, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ज्वाइंट एक्शन प्लान की निगरानी करने वाली परिषद में ईरान के क़दमों की पुष्टि की गयी है जबकि अमरीकी कार्यवाहियों को जेसीपीओए के विपरीत बताया गया है।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शुक्रवार को वेनज़ोएला, क्यूबा की यात्रा और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के बाद तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अमरीका ने वचन दिया है कि वह जेसीपीओए के संदर्भ में अपने व्यवहार में सुधार पैदा करेगा। 

राष्ट्रपति रूहानी ने  अमरीकी अदालत के फैसले के बाद ईरान के रिज़र्व बैंक के दो अरब डॅालर ज़ब्त किये जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान की सरकार, अपनी राष्ट्रीय संपत्ति को हड़पने नहीं देगी और अमरीका के इस क़दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क़ानूनी कार्यवाही करेगी। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार वेनज़ोएला में गुट निरपेक्ष आंदोलन के 17वें शिखर सम्मेलन के बारे में कहा कि इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न मुद्दों पर इ्स्लामी गणतंत्र ईरान के विचार 120 सदस्य देशो के सामने रखे गये। 

राष्ट्रपति ने गुट निरपेक्ष आंदोलन को ईरान के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस सम्मेलन के अवसर पर 8 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अन्य कई देशों के नेताओं से भेंट में क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई । 

राष्ट्रपति ने अपनी क्यूबा यात्र और इस देश की क्रांति के नेता से अपनी भेंट के बारे में कहा कि फेदल कास्त्रो और राओल कास्त्रो का ख्याल है कि अमरीका से टकराव इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाल है और इस देश की आर्थिक समस्याएं यथावत बाक़ी हैं। 

राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने बताया कि जेसीपीओए के संदर्भ में होने वाली बैठक में विभिन्न देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस समझौते पर प्रसन्नता प्रकट की। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी वेनजोएला और क्यूबा की यात्रा और संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के बाद शुक्रवार को तेहरान लौट आए। (Q.A.)