ईरान तेल की पैदावार कम नहीं करेगा, पेट्रोलियम मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24697-ईरान_तेल_की_पैदावार_कम_नहीं_करेगा_पेट्रोलियम_मंत्री
ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि तेल, हथियार नहीं है और इसे अपने प्रतिस्पर्धियों को नुक़सान पहुंचाने या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०१६ २२:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान तेल की पैदावार कम नहीं करेगा, पेट्रोलियम मंत्री

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि तेल, हथियार नहीं है और इसे अपने प्रतिस्पर्धियों को नुक़सान पहुंचाने या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए।

पेट्रोलियम मंत्री बीजन ज़ंगने ने मंगलवार को अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में ऊर्जा सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि कुछ देशों ने तेल की क़ीमत इतनी कम कर दी है कि उससे दूसरे देशों को नुक़सान पहुंचा है। 

ईरान के तेल मंत्री ने कहा कि बाज़ार की सब से बड़ी समस्या तेल की गिरती हुई क़ीमत है और इससे बाज़ार पर खराब असर पड़ा है और भविष्य में भी इसके प्रभाव नज़र आएंगे। 

तेल मंत्री ने कहा कि तेल के बाज़ार की दूसरी चुनौती राजनीति और भेदभाव पूर्ण व्यवहार है। 

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि तेहरान ने तेल बाज़ार में स्थायित्व के लिए हमेशा तेल निर्यातक देशों ओपेक के साथ सहयोग किया है। 

तेल मंत्री ने कहा कि ईरान अपना तेल उत्पादन कम नहीं करेगा बल्कि ओपेक में अपने 13 प्रतिशत उत्पादन के लिए प्रयास करेगा ताकि ईरान पर प्रतिबंधों से पहले की स्थिति तक पहुंचा जा सके। (Q.A.)