ईरान व इस्लामी क्रांति की प्रगति के लिए संतुलन ज़रूरीः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24841-ईरान_व_इस्लामी_क्रांति_की_प्रगति_के_लिए_संतुलन_ज़रूरीः_रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि देश और इस्लामी क्रांति की प्रगति के लिए संतुलन ज़रूरी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१६ १५:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान व इस्लामी क्रांति की प्रगति के लिए संतुलन ज़रूरीः रूहानी

राष्ट्रपति ने कहा है कि देश और इस्लामी क्रांति की प्रगति के लिए संतुलन ज़रूरी है।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को तेहरान के पश्चिम में स्थित क़ज़वीन प्रांत में एक बैठक में कहा कि राजनीति, विचार, दृष्टिकोण और देश व देश से बाहर की समस्याओं के बारे में संतुलन से काम लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 71वें अधिवेशन में विश्व के नेताओं के साथ उनकी मुलाक़ातों में अधिकतर ईरान में पूंजी निवेश और ईरान में प्रोद्योगिकी पहुंचाने की शैली के बारे में बात हुई। उन्होंने कहा कि अधिकांश देशों ने अमरीका पर आपत्ति की है कि वह परमाणु समझौते के संबंध में ईरान को दिए गए अपने वचनों का पालन क्यों नहीं करता।

 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा था कि कोई भी अलग-थलग देश, प्रगति व विकास में वांछित स्थान नहीं कर सकता और पिछले तीन साल में सरकार का सबसे अहम प्रयास सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक स्तर पर और साथ ही विदेशी संबंधों में शांत वातावरण पैदा करना रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी संबंधों को मज़बूत बनाना एक एेतिहासिक अवसर और आर्थिक व वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत अहम है। (HN)