ईरान और युरोप के मध्य बढ़ेगा परमाणु सहयोग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i24853-ईरान_और_युरोप_के_मध्य_बढ़ेगा_परमाणु_सहयोग
इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु क्षेत्र में ईरान और युरोप के मध्य सहयोग बड़ी तेज़ी से बढ़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep २९, २०१६ २२:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान और युरोप के मध्य बढ़ेगा परमाणु सहयोग

इस्लामी गणतंत्र ईरान की राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु क्षेत्र में ईरान और युरोप के मध्य सहयोग बड़ी तेज़ी से बढ़ रहा है।

डॅाक्टर अली अकबर सालेही ने गुरुवार को वियना में एक वार्ता में कहा कि ईरान के युरोपियों के साथ कई समझौते हैं जिनमें स्विटज़रलैंड के साथ परमाणु सुरक्षा समझौता है। 

उन्होंने ईरान और गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के साथ परमाणु समझौते के बाद रूस और चीन के साथ परमाणु सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि दस सितम्बर को बूशहर में दो नये परमाणु बिजली घरों के निर्माण का उद्घाटन हो गया और रूसियों के साथ हुए समझौते के आधार पर काम आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने बताया कि ईरान चीन के साथ भी परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला है और इसी प्रकार परमाणु क्षेत्र में चेक गणराज्य से सहयोग कर रहा है। इसी प्रकार परमाणु क्षेत्र में युरोपीय संघ से भी सहयोग जारी है। (Q.A.)