ईरान की अर्थव्यवस्था तेज़ी से प्रगति कर रही हैः सालेही
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत तेज़ी से प्रगति कर रही है।
अली अकबर सालेही ने कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था, आंतरिक संसाधनों पर आधारत है।
आस्ट्रिया के एक समाचारपत्र को दिये अपने साक्षात्कार में परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा कि इस समय ईरान, विदेशी पूंजी निवेशकों के लिए बहुत ही उचित स्थान है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे की ओर बढ़ रही है।
अली अकबर सालेही ने कहा कि कैस्पियन सी और फ़ार्स की खाड़ी के बीच स्थित होने के कारण ईरान को सामरिक दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त है और यहां पर ऊर्जा के बड़े-बड़े स्रोत मौजूद हैं। उनका कहना था कि क्षेत्र में पाई जाने वाली अशांति के बावजूद ईरान में शांति एवं स्थिरता है जिसके कारण यह विदेशी पूंजी निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है।