सीरियाई फौज पर हमला अमरीका के लिए ख़ुदकुशी होगा, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i25138-सीरियाई_फौज_पर_हमला_अमरीका_के_लिए_ख़ुदकुशी_होगा_ईरान
ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी व अनुभवी कूटनयिक ने अमरीका को सीरियाई सेना पर सीधे तौर पर हमला करने के अंजाम की ओर से सचेत करते हुए कहा है कि अगर अमरीका ने ऐसा किया तो यह उसके लिए ख़ुदकुशी साबित होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०३, २०१६ १२:१९ Asia/Kolkata
  • सीरियाई फौज पर हमला अमरीका के लिए ख़ुदकुशी होगा, ईरान

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी व अनुभवी कूटनयिक ने अमरीका को सीरियाई सेना पर सीधे तौर पर हमला करने के अंजाम की ओर से सचेत करते हुए कहा है कि अगर अमरीका ने ऐसा किया तो यह उसके लिए ख़ुदकुशी साबित होगी।

रविवार को अली अकबर विलायती ने कहा कि सीरियाई राष्ट्र अमरीका के संभावित हमले का डटकर जवाब देगा। उन्होंने कहा, “लगभग छह साल से सीरियाई जनता विदेशी ख़ास तौर पर अमरीका की अगुवाई में पश्चिम के हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ डटी हुई है। सीरियाई राष्ट्र अमरीकी सैन्य हमले का मुक़ाबला करने की क्षमता रखता है।”

हाल में इस तरह की बातें सुनने में आ रही हैं कि अमरीका सीरियाई सेना पर सीधे हमला करने की सोच रहा है।

 

अली अकबर विलायती ने, जो वरिष्ठ नेता के सलाहकार हैं, कहा कि अमरीका को अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ में सैन्य हमले में हार हुयी और सीरिया में उसे तीसरी हार होगी जो अधिक डसने वाली होगी।

उन्होंने कहा, “अगर अमरीका ने सीरिया में सैन्य हमला किया तो यह एक ख़ुदकुशी होगी और यह इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान की तुलना में अमरीका की बड़ी हार होगी।” (MAQ/N)